‘ऑडियो AI से बना, मंत्री के पास 210 करोड़ की संपत्ति’, बोले पति – Param Satya – Parwatiya Sansar

‘ऑडियो AI से बना, मंत्री के पास 210 करोड़ की संपत्ति’, बोले पति – Param Satya

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद गहराता जा रहा है. रेखा आर्य की ओर से गंभीर आरोप लगाए जाने और ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर अब गिरधारी लाल साहू ने अपना पक्ष रखा है. साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर पलटवार भी किया है.

गिरधारी लाल साहू ने कहा संबंधित ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है. उन्होंने खुद पर लग रहे आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले की जांच कराने की अपील की है. साथ ही रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच की मांग भी की है.

गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में कहा कि जिस ऑडियो को सामने लाया गया है वह कथित तौर पर AI की मदद से तैयार किया गया है. इसके जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने रेखा आर्य से अपने आरोप वापस लेने और अपने बयान पर पुनर्विचार करने की अपील की है. साहू ने कहा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं. उन्हें इस मामले में अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए.

गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य के राजनीतिक सफर और उनके साथ अपने पुराने संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने रेखा आर्य को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चुनाव के दौरान उनके लिए लोगों से समर्थन मांगा. साहू ने कहा उन्होंने वर्षों तक उनके राजनीतिक जीवन में सहयोग किया. अब उन्हीं की ओर से उन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में रेखा आर्य के शुरुआती जीवन और राजनीतिक सफर को लेकर भी का तरह ई बात कहीं.

गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य की कथित संपत्ति को लेकर भी गंभीर दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि रेखा आर्य के पास लगभग 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है. गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े कामकाज का बात करते हुए कहा उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार का विरोध किया. उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार और राशन से जुड़े मामलों का जिक्र किया. उन्होंने रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा इन मामलों की जांच कराई जानी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *