अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित – Param Satya – Parwatiya Sansar

अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित – Param Satya

विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत सभी 10 विधेयक पारित कर दिए गए हैं। सदन में शोर-शराबे के बीच विधायी कार्यवाही पूरी की गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

उत्तराखंड विधानसभा में 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। सदन में विपक्ष के शोर-शराबे और विरोध के बीच बजट पारित करने की प्रक्रिया पूरी हुई।  सरकार ने अनुपूरक बजट में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया है।

हंगामे के बीच विधेयक पारित

  1. उत्तराखण्ड सिंचाई जल निकासी विधेयक, 2026 (सिंचाई मंत्री द्वारा)
  2. उत्तराखण्ड राजकोषीय उत्तरादायित्व और बजट प्रबन्धन (संशोधन) विधेयक, 2026 (मुख्यमंत्री द्वारा)
  3. उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना (विकास और विनियमन) (संशोधन) विधेयक, 2026 (मुख्यमंत्री द्वारा)
  4. उत्तराखण्ड जन विश्वास (उपबन्धों का संशोधन) द्वितीय विधेयक, 2026 (मुख्यमंत्री द्वारा)
  5. उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2026 (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री द्वारा)
  6. उत्तराखण्ड सिविल विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 (मुख्यमंत्री द्वारा)
  7. उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 (मुख्यमंत्री द्वारा)
  8. उत्तराखण्ड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026 (मुख्यमंत्री द्वारा)
  9. उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 (उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा)





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *