मुनकटिया स्लाइडिंग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आई बोलेरो, 2 की मौत – Param Satya – Parwatiya Sansar

मुनकटिया स्लाइडिंग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आई बोलेरो, 2 की मौत – Param Satya

रुद्रप्रयाग में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एक मैक्स बोलेरो पर मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास भरभराकर पत्थर आ गिरे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 11 TA 1100 मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास अचानक पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरे। एक बड़े पत्थर की चपेट में बुलेरो आ गई। बताया जा रहा है। हादसे के दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है सभी यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

मृतकों का विवरण

  • रीता (30) पत्नी उदय सिंह, निवासी उत्तरकाशी
  • चंद्र सिंह (50), पुत्र कलम सिंह निवासी उत्तरकाशी

घायलों का विवरण

  • नवीन सिंह रावत (35) पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी उत्तरकाशी
  • ममता (29), पत्नी चैन सिंह पंवार निवासी उत्तरकाशी
  • प्रतिभा (25), पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब उत्तरकाशी





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *