पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार – Parwatiya Sansar

पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ नगर के जाखनी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी का पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। झूलाघाट के कानड़ी निवासी राजू कुमार ने अपनी पत्नी नीलम और 15 वर्षीय बेटे, 13 वर्षीय बेटी को नगर के जाखनी में किराए के मकान में रखा था। वह खुद पुणे में गार्ड की नौकरी करता था। बीते दिनों वह अवकाश पर घर लौटा।

शनिवार सुबह पांच बजे के करीब उसका किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि उसके पति ने उसी के दुपट्टे से गला घोंटा। जब पत्नी बेहोश हो गई तो उसने उस पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा अपने कारनामे की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में मिली। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पत्नी पर शक विवाद और उसकु मौत का कारण बना। असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *