सीएम धामी ने अपने बचपन के स्कूल को दी नई पहचान, डेढ़ करोड़ की लागत से बने मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया शुभारंभ – Parwatiya Sansar

सीएम धामी ने अपने बचपन के स्कूल को दी नई पहचान, डेढ़ करोड़ की लागत से बने मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया शुभारंभ

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने बचपन के स्कूल पहुंचकर पुरानी यादों को ताजा किया. खटीमा के नगला तराई स्थित प्राथमिक विद्यालय, जहां से मुख्यमंत्री ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी, अब करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल बनकर तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री ने विद्यालय का लोकार्पण कर बच्चों को समर्पित किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और शिक्षण सामग्री वितरित की. वहीं अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि, बेहतर शैक्षणिक माहौल से सीमांत क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को उधम सिंह नगर जिले के अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे. खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर उतरने की बाद सीएम नगला तराई के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां सीएम ने अपने बचपन के स्कूल जिसमें उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से सीएसआर मद से बने मॉडल प्राथमिक विद्यालय के रूप में शुभारंभ किया.

CM Dhami Childhood school

सीएम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में लगभग 65 लाख की लागत से स्कूल सौंदर्यीकरण एवं मंच निर्माण का भी लोकार्पण किया.

CM Dhami Childhood school

इस दौरान सीएम धामी ने स्कूल के बच्चों से मिल और उन्हें चॉकलेट एवं शिक्षण सामग्री भी वितरित की. स्कूल को आईजीएल कंपनी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से पांच कक्ष निर्माण, हाईटेक कक्षाएं एवं स्कूल सौंदर्यीकरण कार्य करवाए.

CM Dhami Childhood school

सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से उस स्कूल में बचपन में शिक्षण के दौरान की स्मृतियों को साझा किया. उन्होंने नगला प्राथमिक विद्यालय के मॉडल स्कूल बनने के बाद बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की बात कही. उन्होंने उधम सिंह नगर जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में बनाए जाने, स्मार्ट कक्षाओं के निर्माण एवं बेहतर स्कूली परिवेश सरकार द्वारा तैयार किए जाने की बात कही.





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *