जब चाहे तब मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में – Parwatiya Sansar

जब चाहे तब मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में

नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोप है कि युवक पिछले डेढ़ साल से समय-समय पर नगर निगम पहुंचकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था. इतना ही नहीं, वह निगम कर्मचारियों, होमगार्ड और पुलिसकर्मियों के साथ भी कई बार हाथापाई कर चुका है. नगर कमर्चारियों ने युवक को जमकर पीटा और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस द्बारा युवक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया है कि युवक को हिरासत में लिया गया है, युवक मानसिक रूप से परेशान रहता है, जिसकी जांच की जा रही है.

नगर निगम के सुपरवाइजर दीपक बडोनी ने बताया है कि युवक पिछले डेढ़ साल से नगर निगम में आकर इस तरह की हरकतें कर रहा था, जिससे निगम निगम कर्मचारियों द्वारा कई बार पकड़ा भी है. उसके बाद पुलिस के हवाले भी किया था, लेकिन युवक नहीं माना.आज फिर से युवक नगर निगम में आकर मेयर के कार्यालय के अंदर जाकर मेयर की कुर्सी पर बैठ गया, जिसके बाद कर्माचारियों ने युवक को देख लिया और बाहर लाकर युवक की जमकर धुनाई कर दी.

कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को धुनाई से बचाया तो युवक ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. उसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में ले लेकर नगर कोतवाली लेकर चली गई. बता दें कि इस तरह का मामला पहले भी आया है कि यह युवक मेयर की कुर्सी पर जाकर बैठ जाता था, लेकिन कर्मचारियों द्वारा युवक को समझाने के साथ ही नगर आयुक्त व मेयर को शिकायतें भी कर चुके थे.





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *