भाजपा ने घोषित किये युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट – Param Satya – Parwatiya Sansar

भाजपा ने घोषित किये युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट – Param Satya

भारतीय जनता पार्टी ने विपुल मैंदोली को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ दो महामंत्री भी चुने गए हैं। मनवीर चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली ऋषिकेश मनोनीत किए गए हैं। महामंत्री पद पर दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल और मुलायम सिंह रावत टिहरी को मनोनीत किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चुने गए विपुल मैंदोली ऋषिकेश के रहने वाले हैं। मैंदोली पार्टी के युवा जुझारू नेता माने जाते हैं। युवा मोर्चा में लंबे समय से सेवा देने का इनाम उन्हें अब युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दिया गया है। महामंत्री मनोनीत किए गए दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल में रहते हैं। उनकी बड़ी पहचान ये है कि वो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। दीपेंद्र भी कोश्यारी के भाजपा नेता होने और उनके आरएसएस बैकग्राउंड के कारण बचपन से ही पार्टी के माहौल में रचे बसे हैं।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *