राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुल 1,454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें 62 को विद्या वारिधि, 3 को विद्या वाचस्पति, 615 को परास्नातक और 774 को स्नातक की उपाधि दी गई।