तीलू रौतेली पुरस्कार: एथलीट मानसी नेगी, गरिमा जोशी समेत 13 होंगी सम्मानित – Parwatiya Sansar

तीलू रौतेली पुरस्कार: एथलीट मानसी नेगी, गरिमा जोशी समेत 13 होंगी सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय एथलीट मानसी नेगी, विश्व पैरा एथलेटिक्स गरिमा जोशी समेत 13 महिलाओं को मंगलवार को राज्य के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने इस वर्ष के लिए तीलू रौतेली पुरस्कारों की घोषणा कर दी।

दूसरी तरफ, 35 आंगनबाड़ी कर्मचारियों का चयन आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के लिए किया गया है।उपनिदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को सर्वे चौक के निकट स्थित आईआरटीडी सभागार में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोनों पुरस्कारों के विजेताओं का सम्मानित किया जाएगा।

ये हैं तीलू रौतेली:
अल्मोड़ा-गरिमा जोशी
बागेश्वर- मोहिनी कोरंगा
चमोली-मानसी नेगी
चंपावत-सांभवी मुरारी
देहरादून-अमीशा चौहान
हरिद्वार-दिव्या भारद्वाज
नैनीताल-मंजू पांडेय
पौड़ी- नूतन पंत
पिथौरागढ़-निवेदिता कार्की
रुद्रप्रयाग-प्रीति
टिहरी-हिमानी
यूएसनगर-नीलिमा राय
उत्तरकाशी- ममता

One thought on “तीलू रौतेली पुरस्कार: एथलीट मानसी नेगी, गरिमा जोशी समेत 13 होंगी सम्मानित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *