बदरी-केदार में मुकेश अंबानी की बड़ी श्रद्धा, मंदिर समिति को दिए 10 करोड़ रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन Mukesh Ambani ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति को धामों की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये का दान दिया।

देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को केदारनाथ ओर बद्रीनाथ धाम में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना कर देश की सुख समृद्धि की कामना और खुशहाली की कामना की।

दर्शन के बाद उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को कुल दस करोड़ रुपए का दान दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने बद्रीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रूपए और केदारनाथ धाम के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशि भेंट की।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि अंबानी परिवार के दोनों धामों के प्रति लंबे समय से आस्था रही है। ये यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *