देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर 7 नए फ्लाईओवर बनेंगे, ₹319 करोड़ की रोड सेफ्टी परियोजना

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि देहरादून हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसों को रोकने के लिए अब 319 करोड़ की लागत से रोड सेफ्टी के बड़े काम शुरू हो गए हैं। बताते चलें इस हाइवे पर 7 नए फ्लाईओवर के साथ सर्विस लेन और फुट ओवर ब्रिज भी बनाए जाने हैं

बता दें देहरादून से हरिद्वार हाईवे को साल 2020 में 2 लेन से फोरलेन में बदला गया था। हालांकि सड़क चौड़ी होने के बाद वाहनों की रफ्तार अधिक बढ़ी जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला जबकि एनएचएआई की ओर से कराए गए रोड सेफ्टी ऑडिट में इसकी पुष्टि हुई। हादसों पर रोक लगाने के लिए एनएचएआई ने भारत सरकार को रोड सेफ्टी कार्यों का प्रस्ताव भेजा था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मियांवाला फ्लाईओवर, जीवनगढ़, छिदवाला समेत कई स्थानों पर काम चल रहा है। सड़क के सभी काम ढाई साल में पूरे किए जाने हैं।

बताते चलें देहरादून हरिद्वार हाईवे पर नए फ्लाईओवर का काम जाखन पुल के पास, दूसरा जीवनगढ़ क्षेत्र में तीसरा मियांवाला में चौथा छिदरवाला में और पांचवा रायवाला में हो रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत मियांवाला से लेकर नकरौंदा तक करीब सवा दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा

प्रोजेक्ट के तहत मंजूर कुल 7 फ्लाईओवर में यह सबसे बड़ा निर्माण है इसके अलावा एक फ्लाईओवर जाखन पुल पर डेंटल कॉलेज के पास, दो फ्लाईओवर जीवनगढ़ में एक छिदरवाला और दो रायवाला में बनेंगे। दोनों तरफ करीब 44 किलोमीटर की सर्विस लेन बनाई जाएगी। इसके साथ ही हाईवे को पैदल आर पार करने वालों की सुविधा को देखते हुए 2 फीट ओवरब्रिज भी बनाए जाने हैं जिनकी लोकेशन अभी फाइनल की जानी है।

देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे के बनने के बाद डाटकाली से गणेशपुर तक जाने वाली पुरानी सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अब इस मार्ग पर मोहंड तक ही वाहन जा सकेंगे जबकि वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए NHAI ने यह सड़क वन विभाग को हस्तांतरित कर दी है जिसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डाटकाली से लेकर गणेशपुर तक करीब 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है जो बरसाती नदी के ऊपर बना है





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *