16 करोड़ की परियोजना मे साथगांठ का खेल या फिर कोई डिज़ाइन मे खराबी बताकर मामला रफा दफा होगा ? 20 मीटर अप्रोच रोड के धंसने से उठे गंभीर सवाल

देहरादून। प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल परियोजना, जिस पर लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत आई, उसके अप्रोच रोड का एक हिस्सा धंसने के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रारंभिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार यदि केवल लगभग 20 मीटर की अप्रोच रोड धंसी है, जबकि पुल का Abutment, Foundation एवं मुख्य Bridge Structure सुरक्षित और बिना किसी संरचनात्मक क्षति के हैं, तो केवल इस आधार पर यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा कि पुल के डिजाइन में ही त्रुटि थी। वास्तविक कारण का निर्धारण विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही किया जा सकता है।

तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति में संभावित कारणों में Approach Embankment का पर्याप्त Compaction न होना, मिट्टी भरान (Earth Filling) की गुणवत्ता में कमी, वर्षा के पानी की उचित निकासी (Drainage) का अभाव, Retaining Wall, Approach Slab अथवा Transition Zone का सही निर्माण न होना, Settlement का सही आकलन न किया जाना तथा निर्माण गुणवत्ता (Workmanship) एवं Quality Control में कमी शामिल हो सकते हैं।

वहीं यदि जांच में यह सामने आता है कि Hydraulic/Drainage Design अपर्याप्त था, Geotechnical Investigation या फिर Settlement Analysis का उचित आकलन नहीं किया गया, तो डिजाइन संबंधी जिम्मेदारी भी तय हो सकती है।

अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि पुल की मुख्य संरचना सुरक्षित है तो अप्रोच रोड क्यों धंसी ? क्या निर्माण के दौरान Compaction Test, Field Density Test (FDT), Quality Control एवं क्या मिट्टी भरान और जल निकासी व्यवस्था तकनीकी मानकों के अनुरूप बनाई गई थी? यदि नहीं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस मामले में Inspection Reports तथा Root Cause Analysis Report सार्वजनिक होने के बाद ही वास्तविक जिम्मेदारी तय की जा सकेगी।

जब 16 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि से निर्मित परियोजना में उद्घाटन के तुरंत बाद 16 दिनों के बाद ही ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो निष्पक्ष तकनीकी जांच, जिम्मेदारी का निर्धारण और दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई जनहित में आवश्यक है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *