देहरादून दून इंटरनेशनल स्कूल के पास पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

दून इंटरनेशनल स्कूल के पास एक महिला की हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति द्वारा कथित रूप से पत्नी की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या के पीछे की वजह और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *