हंगामेदार रहा देहरादून डीएवी छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने मारी बाजी – Parwatiya Sansar

हंगामेदार रहा देहरादून डीएवी छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने मारी बाजी

उत्तराखंड के अलग अलग जिलों के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुये. देर शाम तक सभी महाविद्यालयों के परिणाम जारी हुये. देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा. यहां से अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा ने एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल को हरा दिया है.

एबीवीपी के नवदीप राणा 1759 वोटों से विजय घोषित किए गए. उन्होंने 94 वोटों से एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराया. वहीं, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित सिंह को 998 मत प्राप्त हुए. तान्या को 36 वोट ही मिल पाए. उपाध्यक्ष पद पर एसएफआई के शैलेंद्र सिंह को 23 88 मत प्राप्त हुए. उपाध्यक्ष पद पर उन्होंने जीत हासिल की है. हर्ष रावत को 1603 वोट मिले.

देहरादून डीएवी महाविद्यालय के चुनाव परिणाम के अनुसार सेक्रेटरी पद के लिए नितांश ने जीत दर्ज कराई है. दीपक राणा को 1953 वोट मिलने के बाद हार का सामना करना पड़ा है. एक बार फिर से डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने अपनी जीत दर्ज कराई है.

काउंटिंग के दौरान एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच मत पत्रों की वैधता को लेकर झड़प भी हुई. जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. जिसके चलते कॉलेज में तैनात भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला. पुलिस ने बमुश्किल हालातों को नियंत्रित किया गया. इसके लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. आखिर में मामला बमुश्किल शांत हुआ.

बता दें डीएवी पीजी कॉलेज उत्तराखंड का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सरकारी-सहायता प्राप्त कॉलेज है. यह कॉलेज करनपुर में है. डीएवी पीजी कॉलेज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध है. डीएवी पीजी कॉलेज का इतिहास काफी पुराना है. यह पहले इंटरमीडिएट कॉलेज बना. इसके बाद यह डिग्री कॉलेज बना. बाद में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (स्नातकोत्तर महाविद्यालय) के रूप में स्थापित हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *