जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, पार्टी छोड़ने की बताई वजह – Parwatiya Sansar

जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, पार्टी छोड़ने की बताई वजह

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल के BJP से इस्तीफ़ा दिये जाने की खबरें जोरों पर हैं. अब BJP से इस्तीफ़ा दिये जाने पर राम शरण नौटियाल ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा जहां अपमान हो वहां नहीं रहना चाहिए. साथ ही उन्होंने बिना नाम लिये पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना साधा है.

जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने कहा जहां अनुशासन न हो और जहां सीनियर नेता अनुशासन तोड़ने वालों का साथ देते हों, या जहां सम्मान न हो और साफ़ तौर पर बेइज़्ज़ती होती हो वहां किसी को नहीं रहना चाहिए. किसी भी हाल में वहां नहीं रुकना चाहिए.

उन्होंने कहा इस्तीफे को लेकर मेरा रुख़ बिल्कुल साफ़ है. मैंने 2014 में पार्टी जॉइन की थी. उन्होंने कहा इस दौरान मैने काफ़ी कुछ सीखा और अनुभव किया. राम शरण नौटियाल ने कहा पार्टी में सीनियर नेताओं से लेकर ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक, कई लोगों ने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया, और मैं उनका शुक्रगुज़ार हूं.

राम शरण नौटियाल ने कहा पार्टी में दो तीन नेता इसके लिए जिम्मेदार हैं. जिसके कारण मैं इस्तीफा दे रहा हूं. महेंद्र भट्ट के इस्तीफे न मिलने वाले बयान पर भी उन्होंने स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा अब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा मेल भी कर दिया है.

बता दें बीते रोज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रामशरण नौटियाल के इस्तीफे को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था अभी तक मेरे पास या संबंधित जिलाध्यक्ष के पास रामशरण नौटियाल का कोई इस्तीफा नहीं आया है. ऐसे में इस मामले में जो भी स्पष्टीकरण होगा, वो रामशरण नौटियाल की ओर से ही आ सकता है. जिस पर आज जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटिय़ाल ने स्थिति साफ कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *