उत्तराखंड को केंद्र से मिली बड़ी राहत, केंद्र ने दिया 1200 करोड़ का आर्थिक पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड का दौरे किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड में आपदा से हुये नुकसान की समीक्षा बैठक की. समीक्षा के बाद पीएम मोदी ने उत्तराखंड के बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की. केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

आपदा में नुकसान का आंकड़ा

  1. लोक निर्माण विभाग और सार्वजनिक सड़कों को 1163.84 करोड़
  2. सिंचाई विभाग की परिसम्पत्तियों को लगभग 266.65 करोड़
  3. ऊर्जा विभाग को 123.17 करोड़
  4. स्वास्थ्य विभाग की परिसम्पत्तियों को 4.57 करोड़
  5. विद्यालयी शिक्षा विभाग की परिसम्पत्तियों को 68.28 करोड़
  6. उच्च शिक्षा विभाग की परिसम्पत्तियों को 9.04 करोड़
  7. मत्स्य विभाग को 2.55 करोड़.
  8. ग्राम्य विकास विभाग को 65.50 करोड़
  9. शहरी विकास को 04 करोड़
  10. पशुपालन विभाग को 23.06 करोड़.
  11. अन्य विभागीय परिसम्पत्तियों को 213.46 करोड़ का नुकसान





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *