पापा की दोस्त ने किया 11 साल के बच्चे का कत्ल? दिल्ली के इंद्रपुरी में दिल दहलाने वाली वारदात – Parwatiya Sansar

पापा की दोस्त ने किया 11 साल के बच्चे का कत्ल? दिल्ली के इंद्रपुरी में दिल दहलाने वाली वारदात

दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में गुरुवार को 11 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया गया। शाम को जब बच्चे के माता-पिता ऑफिस से घर पहुंचे और बेटे की तलाश शुरू की तो वह बेड के अंदर मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में एक जानकार महिला का नाम सामने आ रहा है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर महिला की तलाश कर रही है। आरोपी महिला बच्चे के पिता की दोस्त है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का परिवार इंद्रपुरी इलाके में रहता है। बच्चा पढ़ाई के साथ डांस भी सीख रहा था। गुरुवार सुबह उसके माता-पिता ऑफिस गए थे। शाम को बच्चे की मां जब लौट रही थी, तभी उनके पास डांस टीचर का फोन आया, जिसने उन्हें बताया कि उनका बेटा आज डांस क्लास में नहीं आया। वह घर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर घुसी तो उनका बेटा घर में नहीं था। उन्होंने आसपास कई जगहों पर उसकी तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद महिला ने पति को फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया और परिजन बच्चे की तलाश में जुट गए।

तलाश के दौरान महिला का फोन आया : परिजनों के अनुसार, जब वह बेटे की तलाश कर रहे थे, इस दौरान पिता के पास आरोपी महिला का फोन आया। उसने धमकी दी कि जिसे वह और उनकी पत्नी सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, उसे वह खत्म कर दे तो। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उसकी धमकी से दोनों डर गए और दोबारा बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसने मोबाइल बंद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। उसके पकड़े जाने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

homescontents