उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। ऊर्जा निगम बोर्ड ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दरों में 16.23 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि अंतिम फैसला अभी बाकी है, क्योंकि नई दरें तभी लागू होंगी जब विद्युत नियामक आयोग इसे मंजूरी देगा।