मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास में ‘Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward’ पुस्तक का विमोचन किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद बीते 25 सालों की विकास यात्रा, उपलब्धियां, चुनौतियां और आने वाले समय की संभावनाओं पर विस्तृत लेख संकलित किए गए हैं।