आज बुधवार सुबह महाराष्ट्र से एक दुखद खबर आई. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का हवाई दुर्घटना में निधन हो गया. उनको ले जा रहा एक विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते वक्त क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. इस दुखद घटना के बाद लोग अपने शोक संदेश व्यक्त कर रहे हैं. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के प्लैन क्रैश में असमय निधन पर दुख जताते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा कि-
जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए उन्होंने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।। ॐ शांति।।