देहरादून में 5 दिन के भीतर 3 मर्डर, कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग, सीएम धामी ने दिखाई सख्ती – Parwatiya Sansar

देहरादून में 5 दिन के भीतर 3 मर्डर, कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग, सीएम धामी ने दिखाई सख्ती

उत्तराखंड के देहरादून में पिछले 5 दिन के भीतर तीसरी हत्या हुई है. जिसके चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं. चरमराई कानून व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बैठक में सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासन का हर विभाग आम जनमानस के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी (Results Oriented) दृष्टिकोण के साथ काम करें.

दरअसल, उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय डीजी/आईजी सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्षों की समीक्षा करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटन प्रबंधन, राजस्व, नशा मुक्ति, अभियोजन, कारागार सुधार और जनशिकायत निवारण से जुड़े तमाम विषयों पर समीक्षा की.

सीएम धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और गंभीर संज्ञान लिया जाए. कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है.





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *