पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी निजी अस्पताल में भर्ती… सीएम धामी ने पहुंचकर जाना हालचाल – Parwatiya Sansar

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी निजी अस्पताल में भर्ती… सीएम धामी ने पहुंचकर जाना हालचाल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता भुवन चंद खंडूरी को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर खंडूरी का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान, खंडूरी की बेटी और उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी खंडूरी के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *