महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, प्रशासन तैयारियों में जुटा – Parwatiya Sansar

महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, प्रशासन तैयारियों में जुटा

हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जाएगा।

इधर, आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर तेजी से काम किया जा रहा है और प्रभावित स्थानों पर सुधार कार्य जारी हैं।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *