कई पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—
सीओ दीपक सिंह को पदोन्नति देकर टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ विवेक कुमार को प्रमोट कर एसटीएफ में अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ नरेंद्र पंत को पदोन्नति के बाद क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) हल्द्वानी, सीओ जूही मनराल को प्रमोशन के साथ पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ अंकुश मिश्रा को पदोन्नत कर अपराध एवं कानून व्यवस्था शाखा का अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ पूर्णिमा गर्ग को प्रमोट कर पुलिस मुख्यालय में कार्मिक शाखा का अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ आशीष भारद्वाज को पदोन्नति देकर सीआईडी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ अविनाश वर्मा को प्रमोशन के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सीओ दीपशिखा अग्रवाल को पदोन्नत कर सीआईडी विजिलेंस हल्द्वानी में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सीओ शांतनु पाराशर को प्रमोशन के साथ एसडीआरएफ में उपसेनानायक नियुक्त किया गया है। सीओ अनुषा बडोला को पदोन्नति देकर एटीसी हरिद्वार में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।