प्रेमनगर में फंदे से लटका मिला शव, जांच जारी – Param Satya – Parwatiya Sansar

प्रेमनगर में फंदे से लटका मिला शव, जांच जारी – Param Satya

प्रेमनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को कोतवाली प्रेमनगर पुलिस को एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि विंग नंबर-7 में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।

जांच में मृतक की पहचान अनुज सेहरावत (23 वर्ष) पुत्र तिलक सेहरावत, निवासी ग्राम गढ़वाली, थाना जुलाना, जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई। वह भारतीय सैन्य अकादमी में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था।

पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।

फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए हर एंगल से जांच जारी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *